Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coca Cola का सितंबर तिमाही में भारतीय कारोबार दहाई अंक में बढ़ा 

October 25, 2023

Coca Cola का सितंबर तिमाही में भारतीय कारोबार दहाई अंक में बढ़ा 

नई दिल्ली: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका-कोला के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेम्स क्विंसी ने मंगलवार को कहा कि सितंबर तिमाही में ‘बिक्री एवं राजस्व में दहाई अंकों की वृद्धि’ और मूल्य हिस्सेदारी में पिछले तीन साल की उच्चतम वृद्धि दर्ज की गई है। क्विंसी ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों पर चर्चा के दौरान कहा कि कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में भारत में 2.6 अरब लेनदेन किए, जिसमें इसकी किफायती पेशकश और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री नेटवर्क के विस्तार की अहम भूमिका रही।

उन्होंने कहा, “भारत में हमने मात्रा एवं राजस्व में दहाई अंक में वृद्धि की जिससे पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक मूल्य हिस्सेदारी बढ़ी। हम किफायती कीमत पर 2.6 अरब लेनदेन करके और ग्रामीण इलाकों में उपलब्धता बढ़ाकर बाजार में बढ़त हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की एशिया-प्रशांत क्षेत्र एवं उभरते बाजार से समग्र वृद्धि में भारतीय बाजार का अहम योगदान रहा है।

हालांकि भारत में र्गिमयों के दौरान बेमौसम बारिश होने से अप्रैल-जून तिमाही में कोका-कोला कंपनी का भारतीय कारोबार प्रभावित हुआ। कोका-कोला कंपनी के लिए भारत पांचवां सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिकी कंपनी का एकीकृत शुद्ध परिचालन राजस्व 8.04 प्रतिशत बढक़र 11.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य तिमाही में कंपनी की यूनिट केस मात्रा में दो प्रतिशत की वृद्धि रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें