Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलियर्स इंडिया ने बादल याग्निक को किया नया CEO नियुक्त

August 17, 2023

कोलियर्स इंडिया ने बादल याग्निक को किया नया CEO नियुक्त

नई दिल्ली: रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने तत्काल प्रभाव से बादल याग्निक को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। रमेश नायर ने मार्च में कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। नायर जुलाई 2021 से कोलियर्स इंडिया के सीईओ थे। सैंकी प्रसाद वर्तमान में कोलियर्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं।

कोलियर्स इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ बादल याग्निक को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) नियुक्त किया गया है। याग्निक के सोशल मीडिया खाते पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह कुशमैन एंड वेकफील्ड में प्रबंध निदेशक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। कोलियर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन केनी ने कहा, हम इससे काफी खुश हैं कि वह हमारे तेजी से बढ़ते भारतीय कारोबार को अगले चरण में ले जाने के लिए अपने कौशल व अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।

ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें