कोचीन हवाईअड्डे के र्टिमनल विस्तार समेत सात परियोजनाओं की शुरुआत
October 2, 2023
कोच्चि: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सात बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। हवाईअड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में विजयन ने आयात कार्गो र्टिमनल, डिजियात्र सॉफ्टवेयर और हवाईअड्डा आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत की। उन्होंने तीसरे र्टिमनल के विस्तार के पहले चरण की परियोजना और लक्जरी एयरो लाउंज की भी शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल रणनीतिक महत्व की सार्वजनिक इकाइयों के निजीकरण के दौर में लोगों के सामने एक विकल्प पेश कर रहा है।
उन्होंने कहा, हम ऐसे दौर में हैं जब हवाईअड्डे समेत रणनीतिक सार्वजनिक उद्यमों का निजीकरण हो रहा है। लेकिन केरल में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को संरक्षण दिया जा रहा है और वे फल-फूल रहे हैं। हमने केंद्र की तरफ से बिक्री के लिए रखी गई सार्वजनिक इकाइयों को भी लिया है। विजयन ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग की वृद्धि दर 9.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है और कोचीन हवाईअड्डे के र्टिमनल का विस्तार कर भावी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।