Site icon Dainik Savera Times

प्रतिस्पर्धा से नवाचार आता है: Chief Economic Advisor

नई दिल्ली: देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिस्पर्धा से नवाचार आता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रतिस्पर्धा और मुक्त बाजारों में अंतर है। वह यहां प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर राष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान दे रहे थे। सीईए ने कहा कि नियामक और प्रतिस्पर्धा एजेंसियां बाजार में अवरोध पैदा होने से रोकने के लिए एक ढांचा तैयार करने की दिशा में काम कर सकते हैं। सीईए अनंत नागेश्वरन ने बताया कि प्रतिस्पर्धा नियामकों और कंपनियों-बाजारों के बीच हमेशा प्रतिस्पर्धा रहती है।

ये भी पढ़ें: अगर तमिलनाडु में DMK और AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो विजय की पार्टी TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा

Exit mobile version