Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर निर्गम मूल्य पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

August 18, 2023

कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर निर्गम मूल्य पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली: कॉनकोर्ड बायोटेक का शेयर शुक्रवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 741 रुपये पर 21 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 21.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 900.05 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 23.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 900.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 23.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 916.90 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 24.86 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,550.59 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 705 से 741 रुपये प्रति शेयर था। रेयर एंटरप्राइजेज सर्मिथत कॉनकोर्ड का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें