Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘यह घर राहुल का है’ की पट्टिका पहन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

March 28, 2023

‘यह घर राहुल का है’ की पट्टिका पहन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अमेठी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद मुखर कांग्रेस ने यहां ‘यह घर राहुल का है’ की पट्टी पहन कर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की। सिंघल ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है। जिस तरीके से पहले राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा फिर संसद की सदस्यता ले ली गई और अब उन्हें घर खाली करने की नोटिस दी जा रही है।

यह सब इतनी जल्दी क्यों हो रहा है। उन्होने कहा कि सरकार को राहुल गांधी से इतना डर क्यों लग रहा है। श्री गांधी ने तो जनता के कुछ सवाल ही तो पूछे है। उस सवाल से सरकार क्यो घबराई हुई है। अमेठी का एक एक घर राहुल गांधी का घर है। हम सब अमेठी वासी राहुल गांधी के साथ है। इस तरीके से जो सरकार द्वेष पूर्ण ढंग से कार्य कर रही है वह ठीक नही है। पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। अब गांव गांव न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन होगा।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें