Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयरटेल बिजनेस में आईटी समाधान के जरिए दो करोड़ से अधिक उपकरणों को जोड़ा

July 25, 2023

एयरटेल बिजनेस में आईटी समाधान के जरिए दो करोड़ से अधिक उपकरणों को जोड़ा

नयी दिल्ली: एयरटेल बिजनेस टेलीकॉम कंपनी ने अपने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) समाधानों के जरिए दो करोड़ से अधिक उपकरणों को जोड़ा है। भारती एयरटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि एयरटेल बिजनेस ऐसा करने वाली देश की पहली आईसीटी सेवा प्रदाता बन गई है। एयरटेल बिजनेस टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल की थोक कारोबार इकाई है।

एयरटेल आईओटी आटोमोबाइल, ऊर्जा, उपयोगिताओं, लॉजिस्टिक, वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण और अन्य उद्योगों को एक सुरक्षित और निजी नेटवर्क के साथ ग्राहकों के डेटा को भेजने की सुविधा देती है। एयरटेल बिजनेस (इंडिया) के सीईओ गणेश लक्ष्मीनारायणन ने एक बयान में कहा, ”आईओटी भारत की डिजिटल विकास यात्रा में एक प्रमुख स्तंभ है। हमें अपने मंच पर दो करोड़ उपकरणों को जोड़ने की खुशी है।”

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें