Site icon Dainik Savera Times

बॉट्स का इस्तेमाल कर क्रिएटर्स कमा रहे एक्स पर पैसा, Elon Musk ने रोका विज्ञापन राजस्व शेयरिंग

नई दिल्लीः एलन मस्क ने शनिवार को धमकी दी कि स्पैम लाइक, रिप्लाई और डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के लिए बॉट्स के इस्तेमाल की जांच होने तक कुछ क्रिएटर्स के लिए विज्ञापन राजस्व शेयरिंग रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग विज्ञापन से ज्यादा पैसे कमाने के लिए एक्स प्लेटफार्म पर स्पैमिंग कर रहे हैं। एक पोस्ट में टेक अरबपति ने कहा कि क्रिएटर पेआउट्स का उद्देश्य एक्स पर हाई-क्वालिटी कंटेंट को प्रोत्साहित करना है। ’कुछ मामलों में हम इसका ठीक उल्टा देख रहे हैं, जहां लोग विज्ञापन से पैसा कमाने के लिए सिस्टम को स्पैम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।’

मस्क ने कहा कि ऐसे क्रिएटर्स के लिए विज्ञापन राजस्व शेयरिंग को रोक दिया जाएगा। एक्स नियमित आधार पर क्रिएटर्स को भुगतान करता है। लेकिन आजकल अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और पोर्न बॉट्स की बढ़ोतरी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।

मस्क के मुताबिक, बड़े बॉट ऑपरेशन चलाने वाले लोग कंटेंट क्वालिटी को काफी हद तक कम कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस महीने की शुरुआत में बॉट्स हटाने की कवायद शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

Exit mobile version