Site icon Dainik Savera Times

बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड, कोई CVV या एक्सपायरी नहीं और लाइफ टाइम फ्री…इस बैंक की खास पहल

 

नई दिल्ली: क्या आपने नंबर्सलेस क्रेडिट कार्ड यानी बिना नंबर वाले क्रेडिट कार्ड के बारे में सुना है? जी हां, अब भारत में एक ऐसा क्रेडिट कार्ड (Fibe Axis Bank Credit Card) लॉन्च हो चुका है जो नंबर्सलेस है। यह कार्ड एक्सिस बैंक (Axis Bank) की वेबसाइट पर लाइव हो चुका है. इस कार्ड के लिए एक्सिस बैंक और फिनटेक फर्म Fibe ने हाथ मिलाया है. बता दें कि Fibe पहले अर्ली सैलरी (EarlySalary) के तौर पर जाना जाता था। आपको बता दें कि, Fibe App के द्वारा इस कार्ड को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। खास बात है कि इस कार्ड पर कुछ प्रिंट नहीं होगा, फिर भी यह कार्ड एक सामान्य क्रेडिट कार्ड के जैसे काम करेगा।

# बिना नंबर वाले क्रेडिट कार्ड के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त स्तर की सुरक्षा मिलती है क्योंकि कार्ड पर कोई कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट या सीवीवी प्रिंटेड नहीं होता है. इससे ग्राहक के कार्ड डिटेल तक अनधिकृत पहुंच का रिस्क कम हो जाता है।

# यह क्रेडिट कार्ड रूपे नेटवर्क पर आधारित है तो आप इसके जरिए यूपीआई सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे।

# यह कार्ड सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के अलावा सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर भी स्वीकार किया जाता है।

# यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version