Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Crude Oil और Aluminum वायदा कीमतों के भाव अपरिर्वितत रहे

February 9, 2023

Crude Oil और Aluminum वायदा कीमतों के भाव अपरिर्वितत रहे

नई दिल्ली: साधारण कारोबार रहने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 6,472 रुपये प्रति बैरल पर अपरिर्वितत रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध का भाव 6,472 रुपये प्रति बैरल पर अपरिर्वितत रहा। इसमें 6,375 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.06 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 85.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 218.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 30 पैसे यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 218.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,517 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मजबूत मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर ट्रेन सेवा बहाल, यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें