Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

February 23, 2023

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नई दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,169 रुपये प्रति बैरल रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध पांच रुपये या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,169 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 11,038 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.42 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें