Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 341 अंक टूटा, निफ्टी में 97.8 अंक की गिरावट

March 23, 2023

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 341 अंक टूटा, निफ्टी में 97.8 अंक की गिरावट

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी थम गई और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया। इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में 341 अंक टूटकर 57,873.59 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.8 अंक के नुकसान के साथ 17,054.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, पॉवर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे।दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो तथा भारती एयरटेल लाभ में कारोबार कर रहे थे।एशियाई बाजारों में सियोल, जापान और शंघाई के बाजार नुकसान में थे जबकि हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ था। इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.99 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 61.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें