Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्यूब हाइवेज इनविट भारत में सूचीबद्ध, निवेशकों से जुटाए 63 करोड़ डॉलर

April 19, 2023

क्यूब हाइवेज इनविट भारत में सूचीबद्ध, निवेशकों से जुटाए 63 करोड़ डॉलर

नयी दिल्ली: क्यूब हाइवेज ट्रस्ट (सीएचटी) ने ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (बीसीआई) और अबू धाबी की निवेशक फर्म मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी जैसे कई निवेशकों से 63 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाया है।भारत में ढांचागत निवेश ट्रस्ट (इनविट) के तौर पर सूचीबद्ध हुई सीएचटी का निवेश प्रबंधन करने वाली फर्म क्यूब हाइवेज फंड एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि पूरी तरह बिके निजी रूप से आवंटित साधारण यूनिट की 5,225.8 करोड़ रुपये में सूचीबद्धता हुई है।

बयान के मुताबिक, कनाडा की पेंशन निवेश फर्म बीसीआई और मुबाडला क्यूब हाइवेज ट्रस्ट में नई प्रमुख निवेशक बनकर उभरी हैं। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इन साधारण यूनिट को खरीदा है।इस ढांचागत निवेश ट्रस्ट के पोर्टफोलियो में 18 टोल और 1,423.60 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाएं हैं। इसकी परिसंपत्तियों के पहले समूह में 17 एनएचएआई टोल रोड और एक एन्यूटी सड़क परियोजना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में झमाझम बारिश : आमजन खुश, किसान परेशान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें