Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलती, कोई भी लिंक खोलने से पहले जानें 5 जरूरी नियम

July 12, 2026

साइबर फ्रॉड से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलती, कोई भी लिंक खोलने से पहले जानें 5 जरूरी नियम

Tech Tips: इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल जितना बढ़ा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन ठग लोगों को फर्जी लिंक भेजकर उनकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं। कई बार एक गलत क्लिक भी बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में किसी भी लिंक को खोलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

लिंक पर क्लिक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पहले देखें मैसेज किसने भेजा है

अगर बैंक, सरकारी विभाग या किसी कंपनी के नाम से ईमेल या मैसेज आया है, तो पहले यह जरूर देखें कि उसे किसने भेजा है। कई बार साइबर ठग असली नाम जैसा ईमेल या प्रोफाइल बनाकर लोगों को धोखा देते हैं। अगर थोड़ा भी शक हो, तो लिंक पर क्लिक न करें और जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।

दोस्त या रिश्तेदार के भेजे लिंक पर भी तुरंत भरोसा न करें

अगर किसी दोस्त, रिश्तेदार या जानने वाले की तरफ से कोई अजीब या संदिग्ध लिंक आए, तो उसे खोलने से पहले उस व्यक्ति से फोन या मैसेज करके पूछ लें कि उसने सच में वह लिंक भेजा है या नहीं।

ये भी पढ़ें:

मैसेज की भाषा ध्यान से पढ़ें

फर्जी मैसेज में अक्सर स्पेलिंग की गलतियां होती हैं या भाषा अजीब लगती है। अगर किसी बैंक या कंपनी के नाम से आए मैसेज में ऐसी गलती दिखे, तो उस लिंक पर क्लिक करने से बचें।

डर या लालच में आकर क्लिक न करें

ठग अक्सर ऐसे मैसेज भेजते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा, KYC अपडेट करें या आपको बड़ा इनाम मिला है। ऐसे मैसेज देखकर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

ये भी पढ़ें:

लिंक का पता (URL) जरूर देखें

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो लिंक पर माउस ले जाकर उसका असली वेब एड्रेस देख सकते हैं। अगर वेबसाइट का नाम अजीब या गलत लगे, तो उस लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें