Site icon Dainik Savera Times

साइबर सुरक्षा उत्पाद कंपनियों का राजस्व 6 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान : DSCI

नई दिल्ली: भारतीय डाटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) ने कहा कि देश के साइबर सुरक्षा उत्पाद कंपनियों के राजस्व के 2026 तक करीब 6 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम की डाटा सुरक्षा इकाई के अनुमान के अनुसार भारतीय साइबर सुरक्षा उत्पाद कंपनियों ने 2025 में 4.46 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व अíजत किया है। डीएससीआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनायक गोडसे ने ‘वार्षकि सूचना सुरक्षा शिखर सम्मेलन’ कहा, ‘भारत की साइबर सुरक्षा उत्पाद कंपनियों का राजस्व 2026 में अच्छी वृद्धि के लिए तैयार है।

2026 में इसके 5.98 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।’ उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष में इस क्षेत्र में चार गुना वृद्धि हुई है। गोडसे ने कहा, ‘2025 में इस खंड में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’ उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) एक महत्वपूर्ण कारक होगा जिसका इस खंड पर प्रभाव पड़ेगा। गोडसे ने कहा, ‘..हम अब भी एआई के प्रभाव का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह भी देख रहे हैं कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृशय़ ने बाजार को भारतीय साइबर सुरक्षा कंपनियों के लिए अनुकूल बना दिया है।’

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल और CNG हुआ सस्ता! जानें Top 10 शहरों के लेटेस्ट रेट

Exit mobile version