Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

D-Mart का शुद्ध लाभ 9% गिरा…जानिए कारोबार में कैसे आया बदलाव

October 15, 2023

D-Mart का शुद्ध लाभ 9% गिरा…जानिए कारोबार में कैसे आया बदलाव

 

नई दिल्ली : खुदरा शृंखला डी-मार्ट की मालिक और इसका परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 9.09 प्रतिशत घटकर 623.35 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने बताया कि सामान्य माल और परिधान कारोबार से कम योगदान के कारण सकल मार्जिन प्रभावित हुआ।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 685.71 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से उसका राजस्व 18.66% बढ़कर 12,624.37 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,638.33 करोड़ रुपए था। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 18.61% बढ़कर 12,661.29 करोड़ रुपए रही।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें