Site icon Dainik Savera Times

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये GOOD NEWS… 2% बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, जानें कितना बढ़ेगा वेतन?

DA HIKE

DA Hike: महंगाई के बढ़ते दौर में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इससे लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा होगा और घर का खर्च संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा।

DA में 2% बढ़ोतरी का फैसला
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता 2% बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब इस नई बढ़ोतरी के बाद DA 60% हो जाएगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को क्या फायदा होगा?
इस फैसले का फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। हर महीने मिलने वाली सैलरी और पेंशन बढ़ जाएगी। महंगाई के असर को संभालने में मदद मिलेगी। कुछ मामलों में एरियर (बकाया पैसा) भी मिल सकता है, जिससे एकमुश्त रकम हाथ में आएगी।

सैलरी कितनी बढ़ेगी?
महंगाई भत्ता आपकी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होता है।
• अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है
• पहले 58% DA के हिसाब से उसे ₹34,800 मिल रहे थे
• अब 60% DA के हिसाब से उसे ₹36,000 मिलेंगे
यानी हर महीने उसकी सैलरी में ₹1,200 का इजाफा होगा।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
सरकार ने DA बढ़ाने के अलावा कुछ और बड़े फैसले भी लिए हैं। सॉवरेन मैरीटाइम फंड के लिए ₹13,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे जहाजों को सस्ती और स्थिर बीमा सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के लिए ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है

8वें वेतन आयोग की मांग तेज
सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने अब 8वें वेतन आयोग की मांग को और तेज कर दिया है। NC-JCM ने फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने का प्रस्ताव दिया है। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹69,000 हो सकती है।

Exit mobile version