नई दिल्ली : तेल, साबुन जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली डाबर को 320.60 करोड़ रुपए का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करने का नोटिस मिला है। डाबर इंडिया ने कहा कि कंपनी संबंधित प्राधिकरण के पास मामले को गुण-दोष के आधार पर चुनौती देगी।
कंपनी ने कहा, डाबर को केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम, 2017 की धारा 74(5) के तहत कर देनदारी के बारे में सूचना मिली है। इसमें जीएसटी के रूप में 320.60 करोड़ रुपए ब्याज और जुर्माने के साथ भुगतान करने की सलाह दी गई है…ऐसा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

