Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hajmola, Odomos को अपने ‘पावर’ ब्रांड की सूची में शामिल करना चाहती है Dabur

September 17, 2023

Hajmola, Odomos को अपने ‘पावर’ ब्रांड की सूची में शामिल करना चाहती है Dabur

 

नई दिल्ली: रोजमर्रा के उपभेग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी डाबर अपने पाचक ब्रांड हाजमोला और मच्छर भगाने वाले ब्रांड ओडोमोस का विस्तार कर रही है। उसका इरादा इन्हें अपने ‘पावर’ ब्रांड की सूची में शामिल करने का है। डाबर के एफएमसीजी मंच में वर्तमान में नौ अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल हैं। आठ भारत में और एक विदेशी बाजार में है। इनका कंपनी की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत योगदान है।

डाबर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि वर्तमान में डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपये से कम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास 17 ब्रांड हैं, जो 100-500 करोड़ रुपये के दायरे में हैं।

भविष्य इन्हीं ब्रांड का है और हम इनका विस्तार करेंगे। यदि आप पांच साल पहले देखें, तो ये सभी 100 करोड़ रुपये से कम कीमत के ब्रांड थे। मल्होत्रा ने कहा कि डाबर इन ब्रांड का विस्तार करेगी, जिनकी पहले से ही बाजार में अच्छी पहुंच है। उन्होंने कहा, ‘‘ उदाहरण के लिए ‘हाजमोला’ हम इसे एक पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी उस पैमाने तक नहीं पहुंचा है।

अभी यह हमारे लिए 350-400 करोड़ रुपये का ब्रांड है। हम इसे पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं।मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ ‘ओडोमोस’ के लिए भी यही सोच है। यह अब भी एक पावर ब्रांड नहीं है। हम इसे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे हम ब्रांड के कारोबार को बढ़ाएंगे, हम इसे पावर ब्रांड बनाने की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें