Site icon Dainik Savera Times

Air India ने दिल्ली से इजराइल के तेल अवीव जाने वाली उड़ान रद्द की 

नई दिल्ली:  इजराइल के तेल अवीव पर शनिवार को हमास आतंकवादियों के हमला करने के बाद एयर इंडिया ने नयी दिल्ली से वहां जाने वाली उड़ान रद्द कर दी। एयरलाइन तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। ये उड़ानें- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को होती हैं।कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को नयी दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ान संख्या एआई 139 और वापसी की उड़ान एआई 140 को रद्द कर दिया गया है।
पढ़ें बड़ी ख़बरें: ईएनए पर GST परिषद का निर्णय उद्योग में स्थिरता लाने के लिए : CIABC
उड़ान एआई 139 भारतीय समय अनुसार शनिवार दोपहर 3.35 बजे रवाना होनी थी और तेल अवीव से वापसी की उड़ान इजराइल के समय अनुसार रात 10.10 बजे थी। दिल्ली और तेल अवीव में लगभग 2.30 घंटे का अंतर है। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार पूरा सहयोग किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने खुद के नाम पर रखा Strait of Hormuz का नाम, अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
Exit mobile version