Site icon Dainik Savera Times

DBS Bank ने वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए शुरू किया ‘डीबीएस गोल्डन सर्कल’

नयी दिल्ली: डीबीएस बैंक इंडिया ने ‘डीबीएस गोल्डन सर्कल’ के शुभारंभ की घोषणा की है जो यह वरिष्ठ नागरिकों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई एक प्रॉयारिटी बैंकिंग सेवा है। बैंक ने यहां जारी बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में कई खास सेवाएं और सुविधायें मिलती हैं। यह कार्यक्रम 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिकों के लिए बैंकिंग को सरल और अधिक फायदेमंद बनाता है। यह लॉन्च भारत में डीबीएस की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो अंरदेशीय ग्राहकों के लिए बैंक की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

Exit mobile version