Site icon Dainik Savera Times

घरेलू शेयर बाजारों में आयी गिरावट, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। बीएसई वाला 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 341.46 अंक गिरकर 71,142.29 पर आ गया। निफ्टी 65.30 अंक फिसलकर 21,391.35 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 9,239.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor का 80 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Exit mobile version