Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

पांच सत्र में लगातार बढ़त के बाद 30 शेयर वाला सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत या 79.66 अंक गिरकर 72,628.50 अंक पर आ गया। सेंसेक्स से सूचीबद्ध 16 कंपनियों के शेयरों को नुकसान हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरे।

निफ्टी भी 0.15 प्रतिशत या 34.15 अंक फिसलकर 22,088.10 अंक पर आ गया। निफ्टी में सूचीबद्ध 28 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी खंड निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 754.59 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: भारत में Q1 2026 में ऑफिस लीजिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड|

Exit mobile version