Dainik Savera Times

Gold-Silver की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आपके शहर में आज कितना हुआ रेट

Gold-Silver Price

Gold-Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में आज, 21 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को हल्की राहत मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला सोना वायदा सुबह करीब 190 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। यह कॉन्ट्रैक्ट 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,53,992 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,53,752 रुपये तक फिसल गया, हालांकि दिन के दौरान यह 1,53,992 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा।

चांदी में भी कमजोरी का रुख

चांदी के वायदा बाजार में भी दबाव देखने को मिला। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर लगभग 0.71% यानी 1,793 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,50,428 रुपये से की और इसका उच्च स्तर 2,51,222 रुपये दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में चांदी के रेट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव लगभग 2,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 26,500 रुपये रही। वहीं चेन्नई में चांदी थोड़ी महंगी होकर 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है।

Gold silver price today
Gold silver price today

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,55,440

22 कैरेट: ₹1,42,500

18 कैरेट: ₹1,16,620

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,55,290

22 कैरेट: ₹1,42,350

18 कैरेट: ₹1,16,470

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,56,000

22 कैरेट: ₹1,43,000

18 कैरेट: ₹1,18,500

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,55,290

22 कैरेट: ₹1,42,350

18 कैरेट: ₹1,16,470

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,55,340

22 कैरेट: ₹1,42,400

18 कैरेट: ₹1,16,520

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,55,440

22 कैरेट: ₹1,42,500

18 कैरेट: ₹1,16,620

पटना

24 कैरेट: ₹1,55,340

22 कैरेट: ₹1,42,400

18 कैरेट: ₹1,16,520

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,55,290

22 कैरेट: ₹1,42,350

18 कैरेट: ₹1,16,470

ये भी पढ़ें…

बाजार का रुख

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और मांग में हल्की नरमी के चलते कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि लंबे समय में सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, इसलिए बाजार पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Exit mobile version