Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

February 24, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Decline in Stock Market : अमेरिकी बाजार के बेहद कमजोर रुख, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

-नुकसान में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

-नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए बाजार

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,449.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें