Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Decline in Stock Market

Decline in Stock Market: मुंबई: एशियाई बाजारों में गिरावट के अनुरूप बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भी गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 554.02 अंक गिरकर 73,673.06 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 178.85 अंक फिसलकर 22,357 पर आ गया।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

ये शेयर रहे नुकसान में-

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पावर ग्रिड, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे।

विदेशी बाजारों में गिरावट-

निक्केई 225 में 3.63 फीसदी की गिरावट रही। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 2.90 प्रतिशत गिरकर 61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,994.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version