Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

January 9, 2025

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 
Decline in Stock Market : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 284.12 अंक की गिरावट के साथ 77,864.37 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 86.8 अंक फिसलकर 23,602.15 अंक पर रहा।
Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

-नुकसान में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। कोटक महिन्द्रा बैंक, इंफोसिस, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एशियन पेंट्स के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

-जानें अमेरिकी बाजार के हाल 

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,362.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें