Dainik Savera Times

Stock Market में गिरावट जारी: जानिए Sensex और Nifty के हाल, ITC सहित कई शेयर फिसले

Decline in Stock Market

Decline in Stock Market : मुंबई : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर रुख के साथ शुरुआत की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 200.32 अंकों की गिरावट के साथ 81,351.31 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 61.2 अंक टूटकर 24,765 पर आ गया। शुरुआती गिरावट का असर कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर भी दिखाई दिया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से आईटीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विशेष रूप से आईटीसी के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेज गिरावट देखने को मिली, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना।

हालांकि बाजार की गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों ने सकारात्मक रुख भी दिखाया। इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों में बढ़त देखी गई, जिससे यह संकेत मिला कि आईटी और टेक सेक्टर में अभी भी निवेशकों का भरोसा कायम है।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

-वैश्विक संकेत मिले-जुले

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई एसएसई कंपोजिट हरे निशान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। नैस्डैक में 2.47%, एसएंडपी 500 में 2.05% और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.78% की मजबूती देखी गई।

-क्रूड ऑयल और विदेशी निवेशक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में हल्की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 0.37% गिरकर 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उधर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का रुख सकारात्मक रहा। मंगलवार को एफआईआई ने शुद्ध रूप से 348.45 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

Exit mobile version