Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

March 4, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Decline in Stock Market : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख, विदेशी कोषों की लगातार निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 177.39 अंक गिरकर 72,908.55 पर आ गया।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

एनएसई निफ्टी 59 अंक गिरकर 22,060.30 पर आ गया। सत्र के दौरान में यह 144.85 अंक गिरकर 21,974.45 पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज, फिनसर्व और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर लाभ रहे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत गिरकर 71.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,788.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें