Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

February 20, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

Decline in Stock Market : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.01 अंक की गिरावट के साथ 75,546.17 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 118.95 अंक फिसलकर 22,813.95 अंक पर रहा।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

नुकसान में रहे इन कंपनियों के शेयर 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

विदेशी बाजार में सकारात्मक रुख 

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें