Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

Decline in Stock Market

Decline in Stock Market : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.44 अंक की गिरावट के साथ 75,795.42 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.65 अंक फिसलकर 22,876.85 अंक पर रहा।
Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

लाभ में रहे ये शेयर-

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में मुख्य रूप से टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर घाटे में रहे। वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीए) के शेयर लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा-

जियोजित फाइनेंशियल र्सिवसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, सोमवार को मामूली सुधार के बावजूद बाजार में कमजोरी बनी हुई है। बाजार की स्थिति बाजार में तेजी के पक्ष में नहीं है। एफआईआई द्वारा बिकवाली जारी रहने की संभावना है।

खबरों का प्रवाह सकारात्मक नहीं है। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। सोमवार को राष्ट्रपति दिवस के उपलक्षय़ में अमेरिकी बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Exit mobile version