Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें Sensex और Nifty के नए आंकड़े

February 12, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें Sensex और Nifty के नए आंकड़े

Decline in Stock Market मुंबई: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 78.45 अंक फिसलकर 22,993.35 अंक पर रहा।

शुरुआती सौदों के बाद दोनों में और गिरावट आई और निफ्टी 156.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,000 अंक से नीचे 22,915.40 पर आ गया। सेंसेक्स भी 645.04 अंकों की गिरावट के साथ 76,000 अंक के स्तर से नीचे 75,668.97 पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स में पिछले पांच सत्र में 2,290.21 अंक या 2.91 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 667.45 अंक या 2.81 प्रतिशत लुढक़ा है।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, टेक मंिहद्रा, एचसीएल टेक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें