Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: विदेशी पूंजी की निकासी तथा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464.22 अंक गिरकर 85,107.63 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 133.85 अंक लुढक़र 26,045.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथाहांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,209.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version