Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट…Sensex और Nifty के गिरे आंकड़े, निवेशकों को झटका

April 24, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट…Sensex और Nifty के गिरे आंकड़े, निवेशकों को झटका

Stock Market : स्थानीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों ने सात दिनों की बढ़त के बाद मुनाफावसूली की। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 242.01 अंक गिरकर 79,874.48 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.3 अंक गिरकर 24,256.65 अंक पर आ गया। पिछले सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 6,269.34 अंक या 8.48 प्रतिशत तथा निफ्टी 1,929.8 अंक या 8.61 प्रतिशत बढ़ा।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स लाभान्वित हुए।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्केई लाभ में रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 66.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 520.90 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 161.70 अंक की बढ़त में रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें