Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘देहात’ के राजस्व 80 प्रतिशत बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

March 5, 2023

‘देहात’ के राजस्व 80 प्रतिशत बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

नई दिल्ली: कृषि-प्रौद्योगिकी कंपनी ‘देहात’ को चालू वित्त वर्ष में अपना राजस्व चालू 80 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,300 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शशांक कुमार ने कहा है कि किसानों को कृषि उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन उत्पादों की बेहतर बिक्री के दम पर राजस्व वृद्धि में उछाल आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ‘देहात’ इस साल सकारात्मक एबिटा आय (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले आय) को भी हासिल कर लेगी।

उन्होंने इसके लिए दिसंबर, 2023 तक की समयसीमा रखी। ‘देहात’ किसानों से व्यापार (बी2एफ) का एक प्रौद्योगिकी-आधारित मंच है, जो किसानों को हर प्रकार की कृषि सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसमें उच्च गुणवत्ता की कृषि सूचनाएं, कृषि परामर्श, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार से संबंध भी शामिल हैं। ‘देहात’ सोफीना, लाइटरॉक, प्रॉसस वेंचर्स, सिकोया कैपिटल इंडिया, ओम्नीवोर पार्टनर्स और एफएमओ जैसे निवेशकों से 22.1 करोड़ डॉलर का वित्त जुटा चुकी है। शशांक कुमार ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ह्लपिछले वित्त वर्ष में हमारा व्यापार लगभग 1,250 करोड़ रुपये रहा था।

हम इस वित्त वर्ष अपने राजस्व में भारी वृद्धि देख रहे हैं और लगभग 2,300 करोड़ का आंकड़ा छू लेंगे। उन्होंने कहा, ह्लकुल राजस्व में से 70 प्रतिशत किसानों द्वारा खेतों में उगाए जा रहे उत्पादों से जबकि शेष 30 प्रतिशत बीज और कृषि-रसायन जैसे उत्पादों को किसानों को बेचकर आता है। देश भर में फैले अपने केंद्रों के जरिये ‘देहात’ 18 लाख से अधिक किसानों को सेवाएं मुहैया कराती है। किसानों को खेती संबंधी परामर्श सेवाएं देने के लिए कंपनी कोई भुगतान नहीं लेती है।

ये भी पढ़ें- पत्नी की इनकम पति से ज्यादा हो, तो भी देना होगा मुकदमे और यात्रा का खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें