Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने 328 किलोग्राम मादक पदार्थ व 80 लाख विदेशी सिगरेट का किया निपटान

October 25, 2023

दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने 328 किलोग्राम मादक पदार्थ व 80 लाख विदेशी सिगरेट का किया निपटान
 नयी दिल्ली: दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किए गए करीब 294 करोड़ रुपये मूल्य के 328 किलोग्राम मादक पदार्थों और विदेशी मूल की सिगरेट का बुधवार को निपटान किया। एक विशेष अभियान 3.0 के तहत दिल्ली सीमा शुल्क निवारक क्षेत्र ने 80 लाख सिगरेट, 286 किलोग्राम खट पत्तियां, 29 किलोग्राम हेरोइन, छह किलोग्राम कोकीन और सात किलोग्राम एम्फेटामाइन का निपटान किया।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज 328 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया जा रहा है। इसकी कीमत 284 करोड़ रुपये है। विदेशी 80 लाख सिगरेट जो आज नष्ट की जा रही हैं, उनकी कीमत 9.85 करोड़ रुपये है। इन मादक पदार्थों का निपटान जहांगीरपुरी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा अधिकृत जैविक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा में किया जा रहा है।
सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन कर सिगरेट की भारत में तस्करी की गई थी। तस्करी से आई इन इन सिगरेट के पैकेट पर अनिवार्य स्वास्थ्य व सचित्र चेतावनियां नहीं थीं। दिल्ली (निवारक) के मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क एस. वी.सिंह ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अबतक दिल्ली क्षेत्र ने पहले ही 1,485 किलोग्राम मादक पदार्थों का निपटान किया है। इमसें 28 किलोग्राम हेरोइन, 457 किलोग्राम गामा और 1,000 किलोग्राम एम्फेटामाइन शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें