वॉशिंगटन : अमरीकी अर्थव्यवस्था के इस वर्ष तेजी से बढ़ने के साथ ही बेरोजगारी में कमी आ सकती है, हालांकि संघीय बजट घाटा और बढ़ता सरकारी कर्ज स्थिरता के लिए जोखिम बन सकता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यह बात कही। आईएमएफ ने अमरीकी अर्थव्यवस्था का समग्र आकलन पेश किया है। 191 देशों के संगठन का विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बारे में आकलन मोटे तौर पर सकारात्मक है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) यानी वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल उत्पादन 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत बढ़ सकता है। ये वृद्धि 2025 में दर्ज 2.2 प्रतिशत की दर से अधिक होगी। आईएमएफ का अनुमान है कि अमरीका में बेरोजगारी दर 2025 के अंत में 4.5 से घटकर 2026 में 4.1 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं, महंगाई दर 2027 तक अमरीकी केंद्रीय बैंक के 2 प्रतिशत के लक्ष्य तक आ सकती है।
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि फेडरल रिजर्व रेपो दर को मौजूदा 3.6% से दर को घटाकर लगभग 3.4% तक ला सकता है। इसने 2025 में नीतिगत ब्याज दर में 3 बार कटौती की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरीका को मजबूत उत्पादकता वृद्धि का लाभ मिला है। आईएमएफ ने चेताया कि संरक्षणवादी व्यापार नीतियां अपेक्षा से अधिक आíथक गतिविधियों पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका का सार्वजनिक कर्ज जीडीपी के अनुपात में पिछले वर्ष के लगभग 100} से बढ़कर 2031 तक करीब 110} तक पहुंच सकता है।

