Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मछली पकड़ने वाले विकसित देशों को हिन्द महासागर में हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए’

December 5, 2023

‘मछली पकड़ने वाले विकसित देशों को हिन्द महासागर में हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए’

 

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को कहा कि मछली पकड़ने वाले विकसित देशों को हिन्द महासागर के टूना को हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भारतीय समुद्री टूना आयोग (आईओटीसी) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी पर 19वें कार्यकारी पक्ष के समापन सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि कुछ देशों द्वारा औद्योगिक रूप से मछली पकड़ने में हाल की वृद्धि ने वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा, जहां कई देशों ने अपने विशाल औद्योगिक बेड़े को हिन्द महासागर की टूना संपदा का दोहन करने और उसे खत्म करने की अनुमति दी, वहीं भारत ने समुद्री पारिस्थिति को बनाये रखते हुए काम किया।

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में नरमी, आधा फीसदी तक फिसले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें