Site icon Dainik Savera Times

DGCA ने ताशकंद के लिए Indigo की उड़ान सेवाओं को दी मंजूरी 

 नई दिल्ली: नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ानों को मंजूरी दे दी है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह ताशकंद के लिए 22 सितंबर से सेवाएं शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नियामक ने छह सितंबर से इंडिगो के ताशकंद तक परिचालन को मंजूरी दे दी है। इंडिगो दिल्ली और ताशकंद के बीच सप्ताह में चार बार सीधी सेवाएं संचालित करेगी। यह एयरलाइन का 31वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा।
ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व
Exit mobile version