Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGCA ने SpiceJet के दो बोइंग विमानों का पंजीकरण किया रद्द

March 10, 2023

DGCA ने SpiceJet के दो बोइंग विमानों का पंजीकरण किया रद्द

नई दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के दो बोइंग 737-800 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इसबीच कंपनी ने कहा कि इन विमानों को ‘सहमति के साथ’ लौटाया जा रहा है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो विमानों की वापसी से उसके परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नियामक की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, डीजीसीए ने क्रमश? छह और नौ मार्च को वीटी-एसजेडके और वीटी-एसवायए को अपंजीकृत कर दिया।केप टाउन संधि के तहत पट्टेदार और ऋणदाता चूक होने की स्थिति में पट्टे पर लिए गए विमान का पंजीकरण रद्द करने की मांग कर सकते हैं। इस तरह के अनुरोध अपरिवर्तनीय विपंजीकरण और निर्यात अनुरोध प्राधिकरण (आईडीईआरए) के तहत किए जाते हैं।

प्रवक्ता ने शुक्रवार को बयान में कहा, ”एक विमान लंबी अवधि के लिए जमीन पर है और उसे पहले ही वापस किया जाना था। दूसरे विमान को इंजन में कुछ समस्या के कारण वापस किया जा रहा है। दोनों विमानों को सबसे कुशल तरीके से सहमति से वापस किया जा रहा है। इससे हमारे कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।” इस समय स्पाइसजेट के बेड़े में कितने विमान है, इसका पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में कंपनी के छह बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- RBI MPC Meeting 2026: होम और कार लोन की EMI बढ़ेंगी या नहीं? RBI ने किया बड़ा ऐलान 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें