Site icon Dainik Savera Times

DGCA ने र्दुव्‍यवहार की घटनाओं को लेकर Air India को भेजा नोटिस

नई दिल्ली: विमानन नियामक डीजीसीए ने 6 दिसंबर 2022 को पेरिस-नई दिल्ली उड़ान में यात्रियों के र्दुव्‍यवहार की दो घटनाओं के संबंध में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया सुस्त और विलंबित रही है। जिसके चलते डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया ने तब तक घटना की सूचना नहीं दी जब तक कि नियामक ने उनसे 5 जनवरी को घटना की रिपोर्ट नहीं मांगी।

6 दिसंबर को पेरिस से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-142 में यात्रियों के र्दुव्‍यवहार की दो घटनाएं डीजीसीए के संज्ञान में आईं। पहली घटना में एक यात्री शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया था वह नशे में था और चालक दल की बात नहीं सुन रहा था। दूसरी घटना में एक अन्य यात्री ने कथित तौर पर एक खाली सीट पर पेशाब करने के बाद उसपर कंबल रखा दिया था, उस समय महिला यात्री शौचालय गई थी।

इन दो घटनाओं के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि यात्रियों के र्दुव्‍यवहार से संबंधित उनके नियामक दायित्वों की अवहेलना के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। डीजीसीए जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है साथ ही कहा कि उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनियमों के अनुसार, यदि किसी फ्लाइट में किसी यात्री के साथ र्दुव्‍यवहार की कोई घटना होती है तो संबंधित एयरलाइन विमान के उतरने के 12 घंटे के भीतर डीजीसीए को सूचित करने के की जिम्मेदार होती है।

 

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version