Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवाई यातायात नियंत्रकों, चालक दल सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम उठाएगा DGCA

February 22, 2023

हवाई यातायात नियंत्रकों, चालक दल सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कदम उठाएगा DGCA

नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान के चालक दल के सदस्यों और हवाई यातायात नियंत्रकों के मानसिक स्वास्थ्य की खातिर विभिन्न कदमों का प्रस्ताव किया है। इनमें सहकर्मी समर्थन कार्यक्रम और चिकित्सा आकलन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण करना शामिल है। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इन अनुशंसाओं को लागू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को परिपत्र जारी करके आवश्यक प्रावधान करने को कहा जाएगा। हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसीओ) एएआई के अधीन होते हैं।

विमान के चालक दल के सदस्यों और एटीसीओ के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उपजी चिंताओं के बीच डीजीसीए ने एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया है। डीजीसीए ने बयान में बताया, ‘‘समिति ने तीन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है जहां ये कदम उठाए जाने हैं। ये हैं चिकित्सा आकलन के दौरान मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, सहकर्मी समर्थन कार्यक्रम और नौकरी से पहले मनोवैज्ञानिक आकलन।’’ इस विशेषज्ञ समिति में डीजीसीए के अधिकारी, हवाई सुरक्षा, क्लिनिकल एयरोस्पेस मेडिसिन तथा मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। डीजीसीए ने बताया कि यह परिपत्र 31 मई से प्रभाव में आएगा।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 में नहीं चला बुमराह का जादू, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें