Site icon Dainik Savera Times

धनंजय जोशी को दूरसंचार उद्योग निकाय DIPA का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

नई दिल्ली : डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (डीआईपीए) ने समिट डिजिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनंजय जोशी को चेयरमैन नियुक्त किया है। जोशी इस पद पर भारती एंटरप्राइजेज के चेयमैन अखिल गुप्ता का स्थान लेंगे। गुप्त 2011 से दूरसंचार उद्योग से जुड़े इस निकाय के चेयरमैन हैं।

बयान के अनुसार, डीआईपीए ने अमेरिकन टावर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप गिरोत्रा को एसोसिएशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। जोशी और गिरोत्रा एक अक्टूबर 2023 को अपना-अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बयान में कहा गया, अखिल गुप्ता ने डीआईपीए के संरक्षक सदस्य का पद संभालने के कार्यकारी समिति के सदस्यों के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version