Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DHL Express अगले साल से पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9% की करेगी बढ़ोतरी

September 29, 2023

DHL Express अगले साल से पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9% की करेगी बढ़ोतरी

 

मुंबई: लॉजिस्टिक्स कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस अपनी वार्षिक मूल्य समायोजन प्रक्रिया के तहत अगले साल से भारत में पार्सल डिलीवरी के दाम में औसतन 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति सहित विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए कीमतें वार्षिक आधार पर नए सिरे से निर्धारित की जाती है।

बयान में कहा गया, ‘‘ भारत में औसतन 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। यह एक जनवरी 2024 से लागू होगी। ’’ डीएचएल एक्सप्रेस (दक्षिण एशिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. एस. सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘ कुल मिलाकर वैश्विक व्यापक आर्थिक स्थिति स्थिर होने लगी है। हालांकि अनिश्चितता बनी हुई है। इस कठिन समय में हम वैश्विक स्तर पर अपने सभी ग्राहकों को स्थिर तथा विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 175 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक ने दी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें