Site icon Dainik Savera Times

चालू वित्त वर्ष में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.82 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 09 अक्टूबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रिहत कर की तुलना में 21.82 प्रतिशत बढ़कर 9.57 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने आज यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि अब तक संग्रहित शुद्ध प्रत्यक्ष कर चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 52.50 प्रतिशत है। विभाग ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष की समान अवधि के सकल संग्रह से 17.95 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version