Site icon Dainik Savera Times

चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह 23.51 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: चालू वित्त वर्ष में 16 सितंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 23.51 प्रतिशत बढ़कर 865117 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह राशि 700416 करोड़ रुपये की तुलना में 23.51 प्रतिशत अधिक है।
आयकर विभाग ने आज यहां जारी बयान में कहा कि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 8,65,117 करोड़ रुपये में कारर्पोरेट कर (सीआईटी) 4,16,217 करोड़ रुपये और प्रतिभूति लेनदेन कर सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 447291 करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि में प्रत्यक्ष कर का सकल संग्रह 9,87,061 करोड़ रुपयेरहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 8,34,469 करोड़ रुपये की तुलना में 18.29 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version