
शिमला: हिमाचल में मानसून के दौरान आई आपदा का असर सेब सीजन पर भी बखूबी पड़ा। शुरू में तो लगा इस बार सेब सीजन काफी बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। पर, बागवानों ने संयम से काम लिया और खराब मौसम के दौरान बंद पड़ी सड़कों की वजह से सेब तुड़ान रोके रखा। इस बार हालांकि शुरू से सेब पर मौसम की मार देखने को मिली। सर्दियों में बागवान काफी खुश थे कि इस बार सेब के चिलिंग आवर पूरे होने की वजह से सेब की फसल अच्छी होगी लेकिन जिस वक्त फ्लावरिंग का दौर था उस समय भी लगातार खराब मौसम के कारण फ्लावरिंग प्रभावित हुई है। इस साल लगातार खराब मौसम ने फूलों पर परागकण टिकने नहीं दिया तो वहीं बाद में लगातार बारिश व ओलावृष्टि ने सेब का साइज भी सही से बढ़ने नहीं दिया।
ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट का बड़ा बयान, बोलीं- छह शोषित खिलाड़ियों में मैं भी शामिल
मेष: दिन शुभ रहेगा...