Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में परियोजनाओं को लेकर गोयल के साथ हुई चर्चा : Emaar Properties CEO

October 6, 2023

भारत में परियोजनाओं को लेकर गोयल के साथ हुई चर्चा : Emaar Properties CEO
 दुबई: रियल एस्टेट समूह एम्मार प्रॉपर्टीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित जैन ने शुक्रवार को कहा कि भारत के कई राज्यों में विभिन्न परियोजनाओं को लेकर वाणिज्य एज़्वं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा हुई है और कंपनी ‘वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन’ में कुछ घोषणाएं कर सकती है।वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का 10वां संस्करण अगले साल जनवरी में आयोजित होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे पर आए गोयल ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं।एम्मार समूह के सीईओ ने गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ह्लहम कई क्षेत्रों पर विचार कर रहे हैं जहां हम रियल एस्टेट से संबंधित कई क्षेत्रों में विस्तार कर सकते हैं।
वाइब्रेंट गुजरात भी आने वाला है, वहां पर घोषणाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “एम्मार के लिए भारत बड़ा निवेश गंतव्य है और हम भविष्य में भी वहां निवेश जारी रखना चाहेंगे। जैन ने कहा,हमने पहले किए जा चुके निवेश के बारे में बात की। हमने इस पर भी चर्चा की कि एम्मार भारत में क्या कर सकता है। हमने वाइब्रेंट गुजरात के बारे में बात की.उन्होंने गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट और केवडिया में संभावित निवेश के बारे में बात की।
मुझे लगता है कि ये बहुत ही रोमांचक परियोजनाएं हैं। उन्होंने भारत में किसी खास परियोजना की जानकारी दिए बगैर कहा कि एम्मार भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेशक है और कंपनी अपने निवेश को सफल बनाना चाहती है। जैन ने कहा, ह्लहमारी उत्तरी भारत और अन्य राज्यों में कई परियोजनाओं पर चर्चा हुई। हम इस पर काम कर रहे हैं ताकि हम भारत में कुछ बड़ा कर सकें। गोयल ने लॉजिस्टिक्स कारोबार में सक्रिय शराफ ग्रुप के वाइस चेयरमैन शरफुद्दीन शराफ के साथ भी बैठक की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें