Site icon Dainik Savera Times

डिश टीवी ने ‘ओन योर कस्टमर’ का लगाया नारा, स्थानीय केबल आप्रेटरों के साथ की एक महत्वपूर्ण साङोदारी

नई दिल्ली: डायरैक्ट-टू-होम (डीटीएच) टैलीविजन सेवाओं में अग्रणी डिश टीवी इंडिया ने केबल आप्रेटरों के साथ की गई साङोदारी के तहत अपनी एक अभूतपूर्व पहल ओन योर कस्टमर का प्रमोचन किया।

इस पहल द्वारा जारी की गई व्यवस्था के तहत स्थानीय केबल आप्रेटरों के साथ सहयोगी साङोदारी के माध्यम से डिश टीवी, ऑप्टिकल फाइबर, ट्रांसमीटर, नोड्स और एम्पलीफायरों जैसे व्यापक बुनियादी ढांचे के बिना सरल तरीके से उन्हें ग्राहकों तक टीवी सुविधाएं प्राप्त करा सकेगा जो नैटवर्क की समग्र विश्वसनीयता को बढ़ाते हुए इसकी मजबूत कनैक्टिविटी को सुनिश्चित करेगा।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ, मनोज डोभाल ओन योर कस्टमर पहल पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहते हैं, हमें ‘ओन योर कस्टमर’ अभियान को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो मीडिया वितरण में पहली और अनोखी पहल है। यह केबल टीवी वितरण में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।

Exit mobile version