Site icon Dainik Savera Times

‘Dixon Technologies’ का पहली तिमाही का मुनाफा 47.89 प्रतिशत बढक़र 67.19 करोड़ रुपए पर 

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 47.89 प्रतिशत बढक़र 67.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 45.43 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
 तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालय आय 14.58 प्रतिशत बढक़र 3,271.50 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,855.07 करोड़ रुपए थी।तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 14.10 प्रतिशत बढक़र 3,187.34 करोड़ रुपए रहा। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 14.66 प्रतिशत बढक़र 3,274.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,121 पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एनसीआर के श्रमिकों की हालत पर चिंता जताई
Exit mobile version